जानिये कानपुर के फिल्म जगत को
अपुन का कानपुर भी फिल्मेरिया रोग में कतई पीछे नहीं है. राजू श्रीवास्तव, विनती सिंह, निधि उत्तम जैसे क्लास आर्टिस्ट्स के अलावा कौस्तुभ, अनिरुद्ध मधेसिया ........लोकल
शहर के अपने शहर में हर साल सब मिलाकर लगभग 200 फिल्में और मयूसिक विडियो अल्बम्स, आडियो अल्बम सिरिअल्स और विज्ञापन आदि sattelite और लोकल चैनल्स के लिए बनते हैं. इनमें से बहुत से टू कभी रिलीज नहीं हो पते, बाकी के मार्केट और टीवी पर शक्ल दिखाने में कामयाब हो जाते हैं. सब से बड़ी प्रॉब्लम यहाँ पर इन चीज़ों की मंदी नहीं गोने की है. फिर शहर में इसी कारण से आज तक रेकॉर्डिंग या शूटिंग स्टूडियो तक सेटअप नहीं हैं. कुल मिलकर पनकी में थोड़ी सी सुविधाओं वाला सतेन्द्र चौहान का और पांडू नगर में सुमन सिंह का 'सुमंस डिजिटल ट्रैक' नाम से स्टूडियो है. शूटिंग के लिए K -टीवी, ABC न्यूज़ चैनल, JMD TV(संजीव मिश्रा केबिल वाले का) और दुसरे कुछ न्यूज़ चलने वाले अपने संसाधनों से शूटिंग कर विज्ञापन वगैरह बना लेते हैं.
फ़िल्मी फत्तेबाजों की भी शहर में कमी नहीं
वैसे शहर में इस माहोल के कारण फ़िल्मकारी के नाम पर जम कर फ्राड करने वालों की भी फ़ौज छोटी नहीं है. जो केवल फिल्म शूटिंग के नाम पर युवाओं को फॉर्म बेचकर, अच्छा रोल देने के नाम पर पैसे वसूलने से लेकर लड़किओं के शोषण तक में लगे रहते है. ऐसे कुछ लोगों का तो फुल टाइम जॉब ही 'फ़िल्मी फट्तेबाजी' जॉब बन गया है.
(अगर गलती से आप इस ब्लॉग पर आ ही गए हैं तो बता दें की इन फोटो वाली मोहतरमा के बारे में आपको कुछ ही दिन बाद तफसील से पढने को मिलेगा )

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें